Breaking News

पंजाब कांग्रेस व आप को बड़ा झटका

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 18  फरवरी : पंजाब में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। इसी क्रम में आज केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कई कांग्रेसी नेताओं को भाजपा में शामिल करवाया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार के लोगों को लेकर जो अपमानजनक टिप्पणी की है उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

                गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जिस वक्त पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली के लोगों के बारे में अभद्र टिप्पणी कर रहे थे उस समय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ताली बजाकर मुस्कुरा रही थी। इससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस क्षेत्रवाद और जातपात की राजनीति करके समाज में जहर घोलने का काम कर रही है।

                शेखावत ने कहा है लोगों को इस तरह के तत्वों से सचेत रहना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाली 20 फरवरी को भाजपा को मतदान करें जिससे पंजाब में डबल इंजन की सरकार बन सके और पंजाब का पूर्ण विकास हो सके।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …