Breaking News

पंजाब टीम के लिए चयन ट्रायल 19 मार्च को

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 12 मार्च : पंजाब हॉकी टीम के लिए 12वीं हॉकी इंडिया नेशनल जूनियर और सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल 19 मार्च को जालंधर में होगा।हॉकी पंजाब के निलंबन के बाद भारत के अग्रणी हॉकी संगठन, हॉकी इंडिया द्वारा नियुक्त हॉकी पंजाब की तदर्थ समिति के सदस्य ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी के अनुसार, 12वीं हॉकी इंडिया नेशनल (सीनियर पुरुष) हॉकी चैंपियनशिप 6 से 17 अप्रैल तक भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित की जाएगी तथा 12वीं हॉकी इंडिया नेशनल (जूनियर पुरुष) हॉकी चैंपियनशिप, 18 से 29 मई तक कोविलपट्टी (तमिलनाडु) में भाग लेने के लिए पंजाब जूनियर तथा सीनियर हॉकी टीम के लिए चयन ट्रायल पी.ए.पी. एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, जालंधर में 19 मार्च को होंगे ।  जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए चयन ट्रायल क्रमशः सुबह 9 बजे और दोपहर 12.00 बजे आयोजित किया जाएगा। शम्मी अनुसार  1 जनवरी 2003 के बाद जन्म लेने वाले जूनियर खिलाड़ी ही ट्रायल में भाग लेने के पात्र होंगे।

ओलंपियन शम्मी ने आगे कहा कि हरप्रीत सिंह मंडेर, बलविंदर सिंह शम्मी, बलजीत सिंह ढिल्लों, गगन अजीत सिंह (सभी ओलंपियन) जुगराज सिंह, बिक्रमजीत सिंह काका, कंवलप्रीत सिंह चहल, तेजबीर सिंह हुंदल, स्वर्णजीत सिंह और अमरीक सिंह पवार (सभी पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) ) को चयन समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

Check Also

गुरू नानक मिशन चौक को मिली नई लुक: कैबिनेट मंत्री, मेयर और सलाहकार पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग ने नया स्वरूप देने के बाद चौक जनता को किया समर्पित

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 6 दिसंबर 2025: शहर के प्रमुख गुरू नानक मिशन चौक, जिसे …