Breaking News

भ्रष्ट अधिकारियों पर कसेगा शिकंजा : देसराज

कल्याण केसरी न्यूज़ ,28 मार्च : नगर निगम के पूर्व एमटीपी व आम आदमी पार्टी के नेता देसराज ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद यह तय है कि अब सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार खत्म होगा। सरकार की पहल कदमी पर अब सभी सरकारी विभागों के कर्मचारी सुबह ड्यूटी पर समय से पहुंचने लगे हैं और लोगों के काम समय पर ही किए जा रहे हैं। देसराज ने कहा कि अमृतसर नगर निगम कार्यालय के कुछ अधिकारी व कर्मचारी वर्षों से भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं।

नगर निगम में एमटीपी डिपार्टमेंट, हाउस टैक्स डिपार्टमेंट, प्रॉपर्टी टैक्स विभाग, लैंड डिपार्टमेंट तथा डेथ एंड बर्थ डिपार्टमेंट में लंबे समय से भ्रष्टाचार जारी है। एमटीपी डिपार्टमेंट में तो रिश्वत के बिना कोई काम नहीं होता। शहर में अतिक्रमण या अवैध निर्माण जोरों पर हैं। एमटीपी विभाग के अधिकारी इन निर्माणों का सिर्फ जायजा लेकर लौट जाते हैं लेकिन कभी कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की। इससे साफ है कि अवैध निर्माण इन्हीं अधिकारियों की मंजूरी से चल रहे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद इन अधिकारियों मैं डर पैदा हो गया है, लेकिन ये अधिकारी याद रखें कि जो कारस्तानी उन्होंने पिछले सालों में की है वह उजागर होंगी।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …