हरताज़ सिंह करेगा पंजाब टीम की कप्तानी

 कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 30 मार्च : 6 अप्रैल से भोपाल (मध्य प्रदेश) में अजोजित होने वाली 12वीं हाकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर मर्द  हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पंजाब हाकी टीम की कप्तानी  कपूरथला जिला के हरताज़ सिंह करेगा ।

भारत के प्रमुख हॉकी संगठन हॉकी इंडिया द्वारा हॉकी पंजाब के निलंबन के बाद नियुक्त हॉकी पंजाब की एडहॉक कमेटी के सदस्य ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी के अनुसार  6 से 17 अप्रैल तक भोपाल (मध्य प्रदेश) में आजोजित होने वाली 12वीं हाकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर मर्द  हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पंजाब हाकी टीम की कप्तानी  कपूरथला जिला के हरताज़ सिंह करेगा ।

उनके अनुसार पंजाब हॉकी टीम में अन्य खिलाड़ी क्रमश  सु ष शर्मा, अनुजप्रीत सिंह, महकीत सिंह, जरमनपीर सिंह, अमन ठाकुर, मनवीर सिंह, नरिंदर पाल सिंह, रंजोत सिंह, लवप्रीत सिंह, महावीर सिंह, लवप्रीत सिंह, धर्मिंदर सिंह, गौतम कुमार, गुरशहजाद सिंह, जसविंदर सिंह, विशाल यादव और शुभकर्मन सिंह जबकि साहिलप्रीत सिंह, गुरबाज सिंह, प्रभ सिमरन सिंह और गीत कुमार स्टैंडबाय खिलाड़ी होंगे। ओलंपियन दलजीत सिंह ढिल्लों और दविंदर सिंह देबी थिंद क्रमशः टीम के कोच और मैनेजर होंगे । इस बीच निलंबित हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली और प्रख्यात खेल प्रमोटर सुरिंदर सिंह भापा ने अनुभवी और युवा खिलाड़ियों की पंजाब हॉकी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

Check Also

पंचायत उपचुनाव; जालंधर ज़िले में अमन और शांतिपूर्ण ढंग से हुआ 62.47 प्रतिशत मतदान, 64 पंच सर्वसम्मति से चुने गए

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 27 जुलाई 2025: ज़िले में ग्राम पंचायत के रहते उपचुनाव-2025 के …