इमारत के अंदर और आस-पास 32 सी.सी.टी.वीज़ पहले ही स्थापित

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 2अप्रैल : ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में सुरक्षा प्रबंधों को और मज़बूत करने के लिए कंपलैक्स के सभी चारों एंट्री प्वाइंट पर 16 नये सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जाएंगे, जिनमें हर गेट पर चार कैमरे शामिल है।

                डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने इस सम्बन्धित जानकारी देते बताया कि यह फ़ैसला कंपलैक्स में सुरक्षा प्रबंधों को और मज़बूत करने की ज़रूरत के मद्देनज़र लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इमारत के अंदर या आस-पास पहले ही 32 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए हैं, हालाँकि, सभी एंट्री प्वाइंट को सी.सी.टी.वी. निगरानी के साथ कवर करने की ज़रूरत लम्बे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने बताया कि यह नये कैमरे लगाने के साथ कंपलैक्स में कैमरों की कुल संख्या 48 हो जायेगी, जिससे  ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में सभी प्वाइंट की सौ प्रतिशत कवरेज यकीनी बनेगी।

                डिप्टी कमिशनर ने यह भी बताया कि 2एमपी आइपी कैमरे सभी स्थानों पर लगाए जाएंगे और आधिकारियों की तरफ से इनको जल्दी से जल्दी लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन कैमरों की स्पलाई और इंस्टालेशन के लिए बाज़ार से कुटेशनों की माँग की गई है और जल्दी ही कम कुटेशन वाली फर्म को काम अलाट कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस कदम के साथ कंपलैक्स में सुरक्षा व्यवस्था कई गुणा बढ़ जायेगी, जिसके साथ बड़ी संख्या में कंपलैक्स में आने वाले लोगों की सुरक्षा में मदद मिलेगी।

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …