अश्वनी शर्मा का अमृतसर पहुँचने पर सुरेश महाजन ने अपनी टीम सहित किया स्वागत

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 3 अगस्त : विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी की विशेष संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई, जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पठानकोट विधानसभा से जीत दर्ज कर विधायक बन पहली बार अमृतसर पहुंचे जहाँ सुरेश महाजन तथा अन्य पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ मंच पर प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, प्रदेश सचिव रीना जेटली, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा, जिला महामंत्री राजेश कंधारी, सुखमिंदर सिंह पिंटू उपस्थित थे।

          अश्वनी शर्मा ने भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में भाजपा अमृतसर के कोर ग्रुप सदस्यों व अमृतसर की चार विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़े प्रत्याक्षीयों के साथ बैठक की। इसके उपरांत अश्वनी शर्मा ने अमृतसर के जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व उनके महामंत्रियों, मोर्चा अध्यक्षों व उनके महामंत्रियों तथा प्रकोष्ठ संयोजकों के साथ बैठक की व संगठनात्मक ढांचे एवं आगामी निगम चुनाव संबंधी विचार-विमर्श किया।

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को निगम चुनाव में अभी से डटने का आह्वान करते हुए कहा कि आज आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए वादों की पोल खुलती पंजाब की जनता को साफ़ दिखाई दे रही है। झूठे वायदों की बैसाखियों पर आम आदमी पार्टी का सत्ता पर आना अब जनता के बीच आ चुका है। आम आदमी पार्टी द्वारा अपनी चुनावी घोषणाओं में सत्ता में आने के बाद पहली अप्रैल को पंजाब की जनता को प्रति महीना 300 यूनिट फ्री देना, 1000 रुपए प्रति महीना हर महिला को देना था, जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। 15 दिनों के भीतर ही आम आदमी पार्टी की छवि जनता के बीच गिरनी शुरू हो गई है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि यही कारण है कि पंजाब की भोली जनता एक बार फिर से नगर निगम के चुनावों में भाजपा को विकल्प के रूप में देख रही है। भाजपा का कार्यकर्त्ता जनता के बीच जाकर उकी समस्याओं का समाधान करवाने के लिए जनता में उतरे तो पंजाब की किसी भी नगर निगमों में भाजपा को जनसेवा करने का मौका मिल सकता है। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और इसके कार्यकर्त्ता ‘सेवा ही संगठन’ के माध्यम से जनता की सेवा में दिन-रात जुटे रहते हैं।

जीवन गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का 6 अप्रैल 2022 को 42वां स्थापना दिवस है और इसको लेकर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्त्ता बहुत उत्साहित है। हर वर्ष की तरह इस बार भी पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्त्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जिला स्तर से लेकर मंडल व बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगें। जीवन गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस से लेकर बाबा साहब की जयंती तक संगठन द्वारा दिए गए सभी कार्यों को पूरे उत्साह व निष्ठा से करने का आह्वान किया।

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …