300 यूनिट मुफ्त बिजली देना तो दूर, पैसे देकर भी तीन घंटे मिलनी हुई मुश्किल: सुरेश महाजन

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 5 अप्रैल : भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब के शहरों और गाँवों में लगाए जा रहे 12 से 14 घंटे के बिजली कटों से परेशान जनता तथा किसानों की आवाज़ मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनकी सरकार के कानों तक पहुँचाने लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आह्वान पर प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ता जनता के हकों के लिए सड़कों पर उतर कर संघर्ष कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी कमिश्नर अमृतसर के कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए भगवंत मान सरकार के विरुद्ध धरना दिया।

सुरेश महाजन ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा की गठबंधन सरकार के समय सरप्लस बिजली थी और हम दूसरे राज्यों को भी बिजली देने लगे थे। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही ऐसा क्या हो गया कि पंजाब में इतना बड़ा बिजली संकट आ खड़ा हुआ? पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से पंजाब की जनता मुख्यमंत्री भगवंत मान को सिर्फ अख़बार में छपी फ़ोटोज़ में ही देख रही है। चुनाव से पहले पंजाब की जनता को 24 घंटे निर्विघन बिजली तथा हर घर को 300 यूनिट प्रति महीना मुफ्त बिजली देने का वादा करने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान जनता को निर्विघन या मुफ्त बिजली देना तो दूर, जो मिल रही थी उसे भी छीन लिया है। जनता को पैसे देकर भी बिजली नहीं मिल रही है।

शहरों और गाँवों में 12 से 14 घंटे के लंबे-लंबे बिजली के कट लग रहे हैं। उपर से मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण बड़ी भीषण गर्मी ने आम जनता का जीना दूभर कर रखा है। ऐसे में भगवंत मान सरकार द्वारा लगाए जा रहे बिजली के कटों ने जनता का तेल निकाल दिया है। किसान बिजली आपूर्ति की माँग को लेकर भगवंत मान सरकार के विरुद्ध बिजली मंत्री के घर के बाहर तथा सड़कें रोक कर प्रदर्शन करने लगे हैं। दु:खी जनता की आवाज़ भगवंत मान सरकार के कानों तक पहुँचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी अपनी विपक्ष की भूमिका निभाते हुए आज प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशा-निर्देशों पर डिप्टी कमिशनर कार्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे होकर जनसमर्थन से प्रदर्शन कर रही है।सुरेश महाजन ने कहा कि पंजाब में अगर इसी हिसाब से बिजली के कट लगते रहे तो फ्री मिलने वाले 600 यूनिट तो आने वाली दिवाली तक भी पूरे नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी के झूठे वादों से तंग आ चुकी जनता भी अब कहने लगी है ‘हो देवो ओका आप नूं, ना बत्ती दिन नूं, ते ना बत्ती रात नूं’।

सुरेश महाजन ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव से पहले कहते थे कि यदि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो 1 अप्रैल के बाद पंजाब में कोई भी किसान आत्महत्या नहीं करेगा। लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार बने हुए डेढ़ महीने से उपर हो गया है और 1 अप्रैल के बाद से अभी तक पंजाब में विभिन्न जिलों में 14 किसान खुदखुशी कर चुके हैं। लेकिन किसानों की हितैषी होने के बड़े-बड़े दावे करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने या उनके किसी नेता ने इन पीड़ित किसान परिवारों को मुआवज़ा देना तो दूर उनकी सुध तक नहीं ली। पंजाब में उन्हीं किसानों द्वारा भगवंत मान सरकार से अपनी खराब हुई फसलों के लिए मुआवजे की मांग करने पर भगवंत मान सरकार द्वारा उन्हीं किसानों पर लाठियां बरसाई गई हैं, जिसमें कई किसान बुरी तरह घायल हुए हैं। इसके बाद किसानों को सम्मन भेजे गए, जिससे किसान बुरी तरह डरे हुए हैं। इतना ही नहीं भगवंत मान सरकार द्वारा अब तो किसानों से बिजली के बिलों की भी रिकवरी शुरू कर दी है।

सुरेश महाजन ने कहा कि पंजाब के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी के मुख्यमंत्री बनने के दो दिन बाद ही उसके घर के बाहर पक्का धरना लग गया हो। जी हाँ भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के दो दिन बाद ही उनके घर के बाहर पुलिस भर्ती के नाम पर भगवंत मान से धोखा खाए पुलिस कर्मियों द्वारा पक्का धरना लगाया गया है और वह आज तक जारी है। इससे ज्यादा शर्मनाक बात और क्या होगी? पंजाब में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि दिन-दिहाड़े पुलिस की नाक के नीचे हत्याओं व् लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। भगवंत मान सरकार बनने के बाद अभी तक डेढ़ महीने में बेख़ौफ़ अपराधियों द्वारा 5 कब्बडी खिलाडियों सहित 35 से ऊपर लोगों की हत्याएं की जा चुकी हैं और अपराधी पुलिस के पहुँच से दूर हैं।

सुरेश महाजन ने कहा कि पटियाला हिंसा में अपनी नाकामी छुपाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान इस हिंसा को भाजपा व् कांग्रेस द्वारा प्रायोजित बता कर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। सुरेश महाजन ने सवाल किया कि भगवंत मान तथा केजरीवाल बताएं कि जब आम आदमी पार्टी पर शुरू से ही  खालिस्तानियों के साथ संपर्क तथा फंडिग के आरोप लग रहे हैं और खालिस्तानी पन्नू ने भी इसकी पुष्टि कर दी है, तो भगवंत मान या केजरीवाल इस पर अपना स्पष्टीकरण जनता के समक्ष क्यूँ देते? क्यूँ मुंह छुपाए फिरते हैं? आम आदमी पार्टी द्वारा अपनी नाकामियों का ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ना केजरीवाल की बहुत पुरानी आदत है और अब मुख्यमंत्री भगवंत मान भी केजरीवाल के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। भगवंत मान ने केजरीवाल सरकार से ‘ज्ञान समझौता’ कर पंजाब को दिल्ली के हाथों बेच दिया है।

सुरेश महाजन ने कहा कि भगवंत मान सरकार जनता के लिए करती तो कुछ नहीं सिर्फ झूठे वादे और लारे दे कर जनता को मुर्ख बना रही है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी जनता के साथ धोखा नहीं होने देगी। भाजपा एक ही लक्ष्य है ‘सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास’ और इसी लक्ष्य को लेकर भाजपा कार्यकर्त्ता दिन-रात जनता की सेवा में जुटे हुए हैं।इस अवसर पर प्रदेश सचिव एडवोकेट राजेश हनी, राजिंदर मोहन सिंह छीना, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, वरिंदर धुन्ना, कंवरबीर सिंह मंजिल, केवल गिल, जिला महासचिव राजेश कंधारी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, जिला उपाध्यक्ष मानव तनेजा, डॉ. राम चावला, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. हरविंदर सिंह संधू, सरबजीत शंटी, जगमोहन सिंह राजू, जिला सचिव अविनाश शैला, राजीव शर्मा डिम्पी, श्रुति विज, रघु शर्मा, मनोहर सिंह, संजय कुंद्रा, सतपाल डोगरा, अंकुश मेहरा, गौतम अरोड़ा, संजीव कुमार, अलका शर्मा, गुरमुख सिंह बल, रोमी चोपड़ा, राकेश महाजन, शिव कुमार शर्मा, वरिंदर सिंह स्वीटी, आशीष महाजन, आनंद शर्मा, मीनू सहगल, अनुज भंडारी, राकेश राठौर आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता भी उपस्थित थे।

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …