12वीं हॉकी इंडिया नेशनल सीनियर हॉकी में नवप्रीतकौर करेगी पंजाब टीम की कप्तानी

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 6 मई : कल 6 मई से भोपाल (मध्य प्रदेश) में शुरू हुई 12वीं हॉकी इंडिया नेशनल सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पंजाब हॉकी टीम की कप्तानी नवप्रीत कौर करेंगी।हॉकी पंजाब के निलंबन के बाद भारत के अग्रणी हॉकी संगठन, हॉकी इंडिया द्वारा नियुक्त हॉकी पंजाब की तदर्थ समिति के सदस्य ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी के अनुसार  6 से 17 मई तक भोपाल (मध्य प्रदेश) में अयोजित होनी वाली 12वीं हॉकी इंडिया नेशनल (सीनियर महिला) हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पंजाब  हॉकी टीम का कप्तान नवप्रीत कौर होंगी।

जब कि शालू मान (पटियाला) को उप कप्तान बनाया गया है । उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा पंजाब हॉकी टीम में कमलजीत कौर, ज्योतिका कलसी, शेरिया मिश्रा, मीनाक्षी, संजना, किरणदीप कौर, नवजोत कौर, महिमा, रूपिंदर कौर, याशिका नेगी, सिमरन चोपड़ा, सालिका, चंदनप्रीत कौर, राशनप्रीत कौर, किरणदीप कौर और सरबदीप कौर को शामिल किया गया है।रेलवे कोच फैक्ट्री कपूरथला के राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता एवम् अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी क्रमशः योगिता बाली और अमनदीप कौर  टीम का कोच और मैनेजर नियुक्त किया गया है जबकि जगरूप सिंह टीम के सहायक कोच होंगे।

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …