जालंधर का जसविंदर सिंह करेगा पंजाब टीम की कप्तानी

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 10 मई :  17 मई से कोविलपट्टी (तमिलनाडु) में शुरू होने वाली 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पंजाब हॉकी टीम की कप्तानी जसविंदर सिंह करेंगे ।शम्मी के अनुसार, पंजाब हॉकी टीम का नेतृत्व सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर के जसविंदर सिंह करेंगे, जबकि पंजाब टीम के नवदीप सिंह (मोहाली) भाग लेंगे। । उपकप्तान होंगे

हॉकी पंजाब के निलंबन के बाद भारत के अग्रणी हॉकी संगठन हॉकी इंडिया द्वारा नियुक्त हॉकी पंजाब की तदर्थ समिति के सदस्य ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी ने आज पंजाब टीम की घोषणां करते हुए बताया कि 17 से 28 मई कोविलपट्टी (तमिलनाडु) में होने वाली 12वीं हॉकी इंडिया नेशनल जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पंजाब हॉकी टीम का नेतृत्व सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर के जसविंदर सिंह करेंगे जबकि नवदीप सिंह (मोहाली) पंजाब टीम के उपकप्तान होंगे। शम्मी ने आगे बताया कि सरबजोत सिंह, स्वर्णदीप सिंह (दोनों पंजाब और सिंध बैंक से), अर्शदीप सिंह, शशवंत एरी, राजिंदर सिंह, आकाशदीप, आकाश, संजय, गुरकमल सिंह, मनमीत सिंह, भरत ठाकुर, फतेहबीर सिंह (सभी सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर से ), अभिताब सिंह, रवनीत सिंह, प्रभदीप सिंह, गुरबख्श सिंह (सभी मोहाली से) को शामिल किया गया है। अवतार सिंह पिंका और गुर बख्शीश सिंह (पी.एस.पी.सी.एल, अमृतसर) को क्रमश: टीम का कोच और मैनेजर बनाया गया है ।

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …