केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने मोदी सरकार की 8 साल की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर,13 जून : भारत सरकार के केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने मोदी सरकार के 8 वर्षों पर रौशनी डालते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीबों, किसानों व दलितों की सरकार है और इसको यथार्थ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 8 वर्षों से निरंतर अनथक कार्यरत्त हैं। अमृतसर जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की सटीक एवं ठोस निर्णायक निर्णयों तथा दूरंदेशी सोच के चलते आज भारत का नाम विश्व-पटल पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो गया है। आज भारत तेजी से आत्म-निर्भरता की ओर बढ़ रहा है। केन्द्रीय मंत्री डॉ. सुभाष सरकार का भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक पहुँचने पर जिला भाजपा महासचिव राजेश कंधारी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, मानव तनेजा तथा डॉ. राम चावला व् अन्य जिला पदाधिकारीयों व् कार्यकर्ताओं ने पुष्प-वर्षा एवं पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया।

डॉ. सुभाष सरकार ने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिए गए सटीक एवं ठोस निर्णयों के चलते संभव हुआ है। आज देश का युवा विदेशों की बजाय अपने देश में रह कर नए-नए स्टार्टअपस के माध्यमों से तरक्की तथा आत्म-निर्भरता की दिशा की ओर तेजी से अग्रसर है। जिससे ना सिर्फ लोगों की भी आर्थिक दशा तेजी से सुधरी है, बल्कि देश की आर्थिक दशा में भी तेजी से सुधार के साथ-साथ कोरोना महामारी से उभरी विश्व-व्यापी मंदी में भी भारत की जीडीपी दर विश्व के अन्य देशों के मुकाबले बहुत अच्छी रही है।

डॉ. सुभाष सरकार ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता का आर्थिक स्तर उठाने के लिए 8 सालो में भरसक प्रयास किया है। गांवों में 6 लाख शौचालय का निर्माण, 2.6 करोड़ बिजली के कनेक्शन, गाँवों में 9.5 करोड़ पानी के कनेक्शन, 9.17 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन, गरीबों के लिए एक रुपया प्रति माह में प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना आदि यह सब योजनाए मोदी सरकार के 8 साल में किए गए प्रयासों का परिणाम है। इन वर्गों को मोदी सरकार द्वारा दी गई आर्थिक सहायता शत-प्रतिशत उन तक पहुंची है। कोरोना काल में 20 लाख करोड़ रूपये का कोविड रिलीफ पैकेज (COVID Relief Package) दिया गया, किसान सम्मान निधि की 11 किश्तों में देश के 10 करोड़ से अधिक किसानो को 21,000 करोड़ से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई। उल्लेखनीय है पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने कहा था कि ‘कांग्रेस सरकार के समय केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए 1 रूपया में से सिर्फ 10  पैसे ही जनता को मिलते है’। परन्तु मोदी सरकार द्वारा भेजे गए पैसे उपभोगता को शत-प्रतिशत मिलते हैं।

डॉ. सुभाष सरकार ने कहा कि मोदी सरकार ने जन-धन योजना में 11 मई 2022 तक 78,21, 203 बैंक अकाउंट खोल कर बैंकों को आम आदमी की पहुँच में ला दिया है। इस कारण से गरीब आदमी को बैंक से कर्ज़ लेना भी आसान हो गया है। 31.9 लाख रेहड़ी वालों को कोरोना काल के दौरान कर्ज़ दिए गए ताकि वो अपना कारोबार कर सके। 35 करोड़ लोगों को मुद्रा योजना में लोन दिए गए। मुद्रा योजना में कर्ज़ लेने वाले में 68 % महिलाएं हैं। कोरोना काल में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाते हुए देश की करीब 135 करोड़ जनता को टीके की 190 करोड़ से ज्यादा पहली, दूसरी एवं बूस्टर डोज़ लगाई गईं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश में 88 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज बांटा जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 3 करोड़ लोगों को घर दिए जा चुके हैं। 3.28  करोड़ लोगों ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रूपये तक का मुफ्त ईलाज करवाया है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों के कारण ही आज भारत सबसे तेज़ गति से आगे बढ़ने वाली अर्थ-वयवस्था के देशों की कतार में शामिल हो सका है। संविधान की धारा 370 के  निरस्त होने से जम्मू-कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय हुआ और देश की एकता और अखंडता मज़बूत हुई है। आज भारत की सीमाएं ज्यादा सुरक्षित है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान-सम्मान बड़ा है। रूस और अमेरिका दोनों के साथ सम्बन्ध मधुर है। हालाँकि रूस-यूक्रेन युद्ध में अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है और भारत, रूस और अमेरिका दोनों देशो के साथ बराबर के सम्बन्ध बनाए हुए है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी को जाता है। मोदी सरकार भारत को परम् वैभव तक ले जाने में कृत संकल्प है।

अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा देश की जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रख कर कई जन-कल्याणकारी योजनाएं तैयार की गई और उन्हें धरातल पर उतारा गया। आज देश की जनता इन सभी योजनाओं का लाभ उठा रही है। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्वेत मलिक, प्रदेश सचिव राजेश हनी आदि ने भी कार्यकर्ताओं को  संबोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, प्रदेश भाजपा सचिव रीना जेतली, राजिंदर मोहन सिंह छीना, राहुल महेश्वरी, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, मंजीत सिंह मन्ना, कुमार अमित, बलविंदर कौर, भाजपा अमृतसर देहाती अध्यक्ष हरदयाल सिंह औलख, सतिंदर सिंह माकोवाल आदि उपस्थित थे।

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …