‘घर-घर तिरंगा अभियान’ को मिल कर सफल बनाएं सभी कार्यकर्त्ता: अश्वनी शर्मा

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 5 अगस्त ; भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा माझा क्षेत्र के अपने तीन जिलों के दौरे के तहत आज महानगर अमृतसर पहुँचे, जहाँ उन्होंने जिला उपाध्यक्ष मानव तनेजा की अध्यक्षता में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत महानगर की पाँचों विधानसभा के प्रदेश स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक की। इस अवसर पर मंच पर उनके साथ प्रदेश महासचिव तथा अमृतसर प्रभारी जीवन गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिल, प्रदेश सचिव एडवोकेट राजेश हनी, रीना जेटली, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, पूर्व विधायक दिनेश बब्बू, वरिष्ठ भाजपा नेता राजिंदर मोहन सिंह छीना, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर घर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति पार्टी पदाधिकारी से मात्र 25 रुपए शुल्क देकर राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि महानगर में कोई भी ऐसा घर नहीं रहना चाहिए जिसकी छत पर सम्मानपूर्वक तिरंगा लहरा ना रहा हो और इसकी ऊँचाई पार्टी के झंडे से ऊँची होनी चाहिए। उन्होंने जिला पदाधिकारियों से टीमों का गठन कर सभी विधानसभा क्षेत्रों के मंडलों में इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि 1947 में जब देश का विभाजन हुआ, उसकी त्रासदी का दंश सबसे अधिक अमृतसर ने झेला है। अमृतसर में आज भी कई परिवार रहते हैं, जिन्होंने उस त्रासदी को अपनी आँखों से देखा तथा झेला है। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को हर मंडल में कम से कम 75 मोटरसाईकिल पगड़ीधारी सवार जो हाथ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पकड़े हुए अपने-अपने क्षेत्र में यात्रा निकालने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
अश्वनी शर्मा ने बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की तरफ से विधानसभा क्षेत्र प्रवास कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया है। जिसके लिए शीघ्र पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को प्रदेश भाजपा समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी। अश्वनी शर्मा ने कहा कि निगम चुनाव किसी भी समय संभावित हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अभी से उनकी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला महासचिव राजेश कंधारी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा, कुमार अमित, सरबजीत सिंह शंटी, डॉ. हरविंदर सिंह संधू, शक्ति कल्याण, एकता वोहरा, मनीष शर्मा, श्रुति विज, विनोद नंदा, रघु शर्मा, राजीव शर्मा डिम्पी, मोहित महाजन, संजय कुंद्रा, सतपाल डोगरा, अंकुश मेहरा, संजीव कुमार, अलका शर्मा, कंवलजीत सिंह सन्नी आदि द्वारा किया गया।

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …