कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 17 अगस्त 2022–जिला रोजगार एवं व्यापार ब्यूरो, अमृतसर द्वारा संत सिंह सुखा सिंह कॉल्स ऑफ कॉमर्स फॉर (वुमेन), अमृतसर में मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन। इस कैंप में 21 कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस प्लेसमेंट कैंप में करीब 387 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें से 93 बच्चों को शॉर्टलिस्ट किया गया और 39 उम्मीदवारों का चयन मौके पर साक्षात्कार के माध्यम से किया गया। सुरिंदर सिंह अतिरिक्त उपायुक्त (सामान्य) के नेतृत्व में यह रोजगार मेला संत सिंह सुखा सिंह कॉल्स ऑफ कॉमर्स फॉर (वुमेन) के सहयोग से आयोजित किया गया था। जिसमें अभ्यर्थियों को 10,000 से 25000 प्रतिमाह वेतन की पेशकश की गई। विक्रमजीत उप निदेशक रोजगार एवं व्यापार ब्यूरो, अमृतसर ने बताया कि इस तरह के शिविर हर माह आयोजित किए जाएंगे।
Check Also
एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी छठी बार सर्वसम्मति से बने शिरोमणि कमेटी के प्रधान
स. रघुजीत सिंह विरक वरिष्ठ उपप्रधान, स. गुरबख्श सिंह खालसा जूनियर उपप्रधान और स. गुरप्रीत …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
