भाजपा द्वारा जालंधर में ‘जनता की विधानसभा’ आयोजित

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर: 30 सितंबर;भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा राज्य की जनता की समस्याओं को पंजाब सरकार के कानों तक पहुँचाने के लिए ‘जनता की विधानसभाओं’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पहली विधानसभा चंडीगढ़ में और दूसरी आज जालंधर के निजी होटल में आयोजित की गई। विधानसभा का शुभारम्भ राष्ट्रगान के साथ हुआ।

सदन में पंजाब सरकार से पूछा गया कि वह लोगों की समस्याओं और उनसे किए वादे पूरे क्यों नहीं किए जा रहे?

इस अवसर पर प्रोटेम स्पीकर की भूमिका केवल सिंह ढिल्लों ने निभाई और उन्होंने स्पीकर के लिए तीक्ष्ण सूद का नाम प्रस्तावित किया, जिनेहं सर्व-सम्मति से स्पीकर चुना गया। रमन पब्बी को सचिव (जनता की विधानसभा) बनाया गया। अविनाश राय खन्ना ने सदन की शुरुआत करते हुए जनता से जुड़े मुख्य मुद्दों पर चर्चा की और सदन में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि जब भी कोई सरकार बनती है तो पिछली सरकार से बेहतर काम करते हुए जनता को सुविधाएँ मुहैया करवाने की हर संभव कोशिश करती है, लेकिन भगवंत मान सरकार ने PDS के तहत केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जन-कल्याणकारी नीतियों के तहत पंजाब की जनता को दी जा रही सुविधाएं भी बंद कर दी हैं। भगवंत मान सरकार के काम करने का तरीका यह है कि ‘माल मालिकों का मशहूरी कंपनी की’ यानि माल केंद्र सरकार का और विज्ञापन आप सरकार के। पंजाब सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक खोल कर जनता को मुर्ख बनाया है। आज जमाना सुपर स्पेशियलिटी का है और आप सरकार अभी भी पुरानी नीतियों पर चल रही है। मौजूदा स्वास्थ्य ढाँचे को आधुनिक करने की बजाय मोहल्ला क्लीनिक खोल रही है। आज आप विधायक ही कानून-व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। पुलिस प्रशासन के अधिकारी इनकी कार्यशैली तथा अभद्र भाषा के चलते बहुत परेशान हैं।

शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही भगवंत मान द्वारा राज्य के VIP’s की सुरक्षा वापिस ले ली गई जिसका खामियाज़ा सिद्धू मूसेवाला तथा अन्य लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री भगवंत मान 42 गाड़ियों के काफिले के साथ चलते हैं, जबकि पिछले मुख्यमंत्री के काफिले में 33 गाड़ियाँ थीं। उन्होंने कहा कि आम आदमी के मंत्रियों ने झूठ बोलने में PHD कर रखी है। आज यह सभी अपना-अपना मूल्य खुद तय कर रहे हैं। सारे सदन ने इस प्रस्ताव को सहमती से पास किया।

सुनील जाखड़ ने कहा कि भगवंत मान ने सरकार संभालते ही संविधान और नियमों को ताक पर रखकर राज्य की कानून-व्यवस्था देख रहे सभी वरिष्ठ अधिकारीयों के तबादले करने शुरू कर दिये, जो आज तक लगातार जारी हैं। पंजाब में आप सरकार बनने के बाद खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू की प्रदेश में गतिविधियों में बेतहाशा वृद्धि हुई है और मीडिया के समक्ष पन्नू ने पंजाब में आप सरकार बनाने का भी खुला ब्यान दिया। आज राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियाँ उड़ चुकी हैं। पंजाब में सबसे भ्र्स्थ अधिकारीयों को मुख्य ओहदों पर नियुक्त किया गया है। 2017 में सटाबाज़ार द्वारा पंजाब में आम आदमी पार्टी के सरकार बनाई जा रही थी, लेकिन बिल्ली थैले से बाहर आने के बाद राज्य की जनता सुचेत हो गई। आज पंजाब सरकार के आराजक तत्वों से संबंधों ने प्रदेश की सुरक्षा और भाईचारे को खतरे में डाल दिया है। आज पंजाब गैंगस्टर कल्चर तथा नशे के लिए जाना जाने लगा है। पंजाब आज गैंगस्टरों की सबसे सुरक्षित पनाहगार बन गया है। केजरीवाल कभी कहते हैं कि पुलिस मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर रही है और कभी राघव चड्डा को, लेकिन गिरफ्तारी किसी की नहीं हुई। भगवंत मान और केजरीवाल ने कानून-व्यवस्था का मजाक बना दिया है। जाखड़ में कहा कि वोई इस संबंध में प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री को पत्र लिख कर पंजाब की बदतर कानून-व्यवस्था के बारे में जानकारी देंगें।

डॉ. राज कुमार वेरका ने कहा कि दोआबा की धरती बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की धरती है। पंजाब में 40% आबादी दलित है। आज पंजाब सरकार दलितों के मुद्दों को लेकर कोई बात नहीं करती। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य के कॉलेजों के फंड रोक दिए गए है। पंजाब सरकार दलित विद्यार्थियों को डिग्रियां दिलवाने में नाकाम रही है। जिसे दलित विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने सवाल किया कि मोदी सरकार द्वारा पंजाब के दलित विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए भेजा गया 60% फंड का पैसा कहाँ जा रहा है? उन्होंने कहा कि आज पंजाब सरकार का खज़ाना खाली है। राज्य के सरकारी कमर्चारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। डॉ. वेरका ने मांग की कि दलितों के साथ आप सरकार के किए गए धोखे की जाँच करवाई जाए और पंजाब सरकार के विरुद्ध गैर-विश्वास प्रस्ताव जनता के बीच लाया जाना चाहिए।

जीवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की कानून-व्यवस्था को दांव पर लगाकर पंजाब को काले दौर में धकेलने की कोशिश कर रही है। लेकिन भाजपा आप सरकार को उनके इस मकसद में कामयाब नहीं होने देगी। भगवंत मान बार-बार प्रदेश की जनता के साथ किए वादों को पूरा करने से भाग रहे हैं। राज्य में बिगड़ी कानून-व्यवस्था के लिए भगवंत मान सरकार जिम्मेवार है। भगवंत मान केजरीवाल के ईशारे पर विधानसभा का बोगस सैशन चला कर विश्वासमत का ड्रामा करके जनता को मुर्ख बनाने में जुटे हैं। लेकिन राज्य की जनता पंजाब सरकार की नौटंकियों को भली-भांति जान चुकी है।   

इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, केवल सिंह ढिल्लों, मोहिंदर भगत, प्रदेश महासचिव राजेश बागा, दीवान अमित अरोड़ा, के.डी. भंडारी, अविनाश चन्द्र, किशन लाल शर्मा, सुनील ज्योति, जसविंदर सिंह ढिल्लों, पुनीत शुक्ला, भाजपा नेता खोजेवाल, सरबजीत सिंह मक्कड़, राजिंदर बिट्टा, जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, राकेश पासी, राजीव ढींगरा, अशोक सरीन हिक्की, दविंदर भारद्वाज, ज्ञान चंद गुप्ता, रमेश शर्मा ने भी प्रदेश के विभिन्न मुद्दे उजागर कर सदन में चर्चा की।

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …