अमृतसर में अपना नया शो रूम नोवेल्टी टाटा ने खोला

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर,19 अक्टूबर ; नॉवेल्टी ग्रुप ने टाटा मोटर्स के साथ अमृतसर-लोकेशन 14-मॉल रोड, अमृतसर में अपना नया शो रूम नोवेल्टी टाटा खोला है, जो लीग से अलग है। यह भारत का पहला पूर्ण महिला सशक्त आउटलेट 100% महिला कर्मचारियों के साथ शुरू हुआ है जिसका अर्थ है – 100% महिला कर्मचारियों द्वारा सुरक्षित, नेतृत्व और प्रबंधित है।आज की महिलाएं दूसरो पर निर्भर नहीं, बल्कि हर मामले में आत्मनिर्भर व स्वतंत्र हैं और पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम भी है। हर महिला विशेष होती है, चाहे वह घर पर हो या आफिस में। इस शोरूम में मैनेजर से लेकर सिक्योरिटी गार्ड तक महिलाओं का ही रहेगा। इतना ही नहीं कारों के इस शोरूम में मैकेनिक का स्टाफ भी महिलाओं को ही लगाया गया है।

इस कार्यक्रम में novelty टाटा के डायरेक्टर jatinder सिंह सचदेव, Amitesh सिंह सचदेव और Luvtesh सिंह सचदेव का कहना यह है कि यह टाटा का भारत का पहला ऐसा शोरूम है जिसमें सिर्फ और सिर्फ महिलाओं का स्टाफ लगाया गया है। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर ficci flo Amritsar की chairperson शिखा शिरीन, डाक्टर रिचा अग्निहोत्री ( AIG Zonal क्राइम Amritsar), कृति एम पटेल( आईआरएस इंकम टैक्स), jaswinder kaur ( स्टेट प्रेसिडेंट वुमन विंग पंजाब), रमन बक्शी ( सीनियर deputy Mayor), शील सागर (नैशनल सेल्स हेड टाटा मोटर्स), रितेश खारे ( zonal मैनेजर), मनीष कुमार सहित हिमांशु बस्सी पहुंचे और उन्होंने कंपनी के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारी जिंदगी में वैसे तो हर व्यक्ति का अपना खास स्थान और योगदान होता है, लेकिन महिलाएं न केवल अपने परिवार, बल्कि समूचे समाज के लिए आलराउंड रोल प्ले करती हैं। घर-परिवार में वह कभी मां, कभी बहन, कभी पत्नी तो कभी बेटी के रूप में योगदान देती हैं। वहीं, समाज के लिए कभी लीडर तो कभी टीचर की भूमिका निभाती हैं।हालहि में टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च की है जिसमें nexon, tigor और Tiago जैसी गाडियां इलेक्ट्रिक मे उपलब्ध हैं। यह सब गाडियां Novelty Tata पर उपलब्ध हैं। यह गाडियां 8•49 लाख से शुरू हैं और भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाडियां हैं। यह गाडियां पेट्रोल से होने वाले प्रदूषण और ख़र्चे दोनों को बचाती हैं। एक बार चार्ज करने पर यह 300 से 400 किलोमीटर की रेंज देती हैं। यह गाडियां कहीं भी चार्ज की जा सकती हैं।

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …