2024 में भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा फिर दोहराएगी जीत का इतिहास: नित्यानंद राय

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर,3 दिसंबर; केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय अपने अमृतसर दौरे के तहत जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक पहुँचें, जहाँ भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के अध्यक्ष सुरेश महाजन ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ उनका पुष्प-गुच्छ तथा दोशाला भेंट कर भव्य स्वागत किया। जिला भाजपा कार्यालय पहुँचने से पहले केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सचखंड हरिमंदिर साहिब तथा श्री दुर्ग्याणा मंदिर में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरंत भाजपा कार्यालय पहुँचे जहाँ उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में आयोजित जिले में रहने वाले प्रदेश व जिला पदाधिकारियों से संगठनात्मक बैठक की।

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में संगठन की कार्यशैली तथा केंद्र सरकार की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित विश्व का सबसे बढ़ा राजनीतिक दल है और कार्यकर्त्ता ही इसकी रीढ़ की हड्डी हैं। इनके दम पर ही आज भाजपा की केंद्र में सरकार बनी है और 2024 में भी प्रधानमंत्री नरेंदर भाई मोदी के नेतृत्व में यही इतिहास फिर दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज सारा विपक्ष भाजपा को गिराने के लिए एकजुट होने में लगा है। यहाँ तक कि देश की जनता को मुर्ख बनाते हुए कांग्रेस के राहुल गाँधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि आखिर भारत टूटा कहाँ है जिसके लिए कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस ने भारत को 1947 में और बाद में कई बार तोड़ने की कोशिश की, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटा कर को भारत एक किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश, गुजरात व दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा जनता के बहुमत से जीत हासिल करेगी। उन्होंने भाजपा के संगठनात्मक ढाँचे को और सक्रिय करके आगमी निकाय चुनाव से पहले सभी कार्यकर्ताओं को मैदान में डट कर केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचा कर भाजपा को जनता के दिलों में बसाने का आह्वान किया।सुरेश महाजन ने इस अवसर पर उपस्थित हुए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री को भरोसा दिया कि सभी कार्यकर्त्ता उनके दिशा-निर्देशों पर कार्य करते हुए आगामी चुनाव के लिए संगठन को और मज़बूत करेंगें तथा केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचा कर जनता को जागरूक करेंगें।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री पंजाब राज कुमार वेरका, भाजपा प्रदेश सचिव एडवोकेट राजेश हनी, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य हरजिंदर सिंह ठेकदार, भाजपा प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, जिला महामंत्री राजेश कंधारी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मानव तनेजा, डॉ. राम चावला, एडवोकेट कुमार अमित, हरविंदर संधू, सरबजीत सिंह शंटी, चंदर शेखर शर्मा, पूर्व चेयरमैन नगर सुधर ट्रस्ट संजीव खन्ना, पूर्व प्रदेश सचिव रीना जेतली, पूर्व प्रदेश भाजपा महासचिव केवल गिल, भाजपा जिला सचिव शक्ति कल्याण, श्रुति विज, विनोद नंदा, मोहित महाजन, सतपाल डोगरा, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा अलका शर्मा आदि उपस्थित थे।

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …