हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में हुई कांग्रेस की जीत ओम प्रकाश सोनी का मुह मीठा करवाया और उनको बधाई दी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 8 दिसम्बर; हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में हुई कांग्रेस की जीत  की खुशी में कॉंग्रेस पार्टी के वर्करों ने अपने साथियों के साथ  पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी का मुह मीठा करवाया और उनको बधाई दी । इस मोके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री सोनी ने काँग्रेस पार्टी  की  हाईकमान और समूह वर्करों को  हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हुई  जीत की मुबारकबाद दी।

सोनी ने कहा कि प्रदेश में जब जब कॉंग्रेस पार्टी सता में आई है विकास की जेसे लेहर सी चली हे कानून व्यवस्था को पूर्ण रूप से कंट्रोल में रखा गया है। सोनी ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी ऐक् सेक्युलर सोच वालीं पार्टी है इसके नेतृत्व में हर वर्ग का भला हुआ है। उन्होंने कहा की हिमचल प्रदेश के लोगो ने आम आदमी पार्टी को जड़ से उखाड़ फेंका है और पंजाब में आने वाले कार्पोरेशन चुनावो में पंजाब के लोग भी इनका सफाया कर पंजाब में कोंग्रेसी उम्मीदवारों को विजय बनाएंगे ! इस अवसर पर प्रधान अश्वनी कुमार पप्पू ,जुगल किशोर शर्मा ,पार्षद विकास सोनी ,पार्षद यूनस कुमार ,सविंदर सिंह शिन्धा ,परमजीत सिंह चोपड़ा ,सुरिंदर कुमार , पार्षद सरभजीत सिंह लाटी ,गुरदेव सिंह दारा ,रमन बाबा ,सुनील कुमार कोंटि ,मंजीत सिंह बॉबी ,ताहिर शाह ,जगविंदर सिंह जज,इन्दर खन्ना  ,राजीव छाबड़ा ,रामपाल सिंह ,गौरव भल्ला ,विशाल गिल अधि उनके साथ थे ! 

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …