Breaking News

श्री गुरु रवि दास जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में रवि दास मंदिर कटरा सफेद की ओर से ग धार्मिक समागम बड़ी श्रद्धा व धूम धाम से करवाया गया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर ; हर साल कि तरह इस साल भी श्री गुरु रवि दास जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में रवि दास मंदिर कटरा सफेद की ओर से ग धार्मिक समागम बड़ी श्रद्धा व धूम धाम से करवाया गया।जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच कर पार्षद विकास सोनी ने की।इस मौके पर सोनी ने श्री गुरु रविदास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और सोनी को कमेटी ने सम्मानित किया।

इस मौके अपने शब्दों का प्रगटावा करते हुए सोनी ने कहा कि हम सभी को इसी तरह अपने गुरु साहिबान के धार्मिक त्योहार मनाने चाहिए जिससे हमारे आने वाली पिङ़ीयो को उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की शिक्षा मिलती रहे।उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महान संत, समाज सुधारक ओर भगती आंदोलन के रहनुमा रहे हैं हमे उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज में एकता व भाई चारे की सांझ पैदा करनी चाहिए।इस मौके महेश खना,गुरुदेव दारा,गोल्डी सुरी,जूगी प्रधान,टोनी मोनगा,विशु कुमार,विपन्न कुमार,इश्वर चंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …