Breaking News

हर साल की तरह इस साल भी माता भद्रकाली जी का मेला मंदिर कमेटी की ओर से बड़ी श्रध्दा व धूम धाम से मनाया गया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर ; हर साल की तरह इस साल भी माता भद्रकाली जी का मेला मंदिर कमेटी की ओर से बङ़ी श्रध्दा व धूम धाम से मनाया गया।इस मौके पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी ने हर बार की तरह माता जी के चरणों में हाजिरी भरी और माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सोनी ने इस खुशी के मौके पर सभी शहर वासियों को बधाई दी ओर माता जी के चरणों में अरदास करते हुए कहा माता रानी हमेशा हमारे शहर मे शांति बनाए रखना और सभी धर्मों के लोग इसी तरह मिल झूल कर सभी धार्मिक कार्यक्रम करवाते रहे।इस मौके सोनी ने भगत जनों द्वारा लगाए गए लंगर भंडारे की शुरुआत की।इस मौके प्रधान अश्वनी कुमार पपू,विकास सोनी,ताहिर शाह,परमजीत सिंह चोपड़ा,सरबजीत सिंह लाटी,रवि कांत,रामपाल सिंह,इंद्र खन्ना,अश्वनी पहलवान,बबी कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …