कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 16 जून 2023– रविंदर सिंह, कैंप इंचार्ज सी-पीट, रणिके ने बताया कि अमृतसर के युवाओं के लिए पंजाब पुलिस और सीआरपीएफ की भर्ती के लिए युवाओं के पेपर और फिजिकल ट्रेनिंग का कैंप 19 जून 2023 को शुरू हो गया है।उन्होंने कहा कि जो युवा प्रशिक्षण लेने के इच्छुक हैं, वे लिखित पेपर व शारीरिक प्रशिक्षण की तैयारी के लिए यूथ सी-पिट कैंप आईटीआई रणिके, अमृतसर आ सकते हैं। शिविर में आने के समय अभ्यर्थियों को अपने सभी प्रमाण पत्र, ऑनलाइन आवेदन पत्र की मूल और फोटोकॉपी साथ लानी चाहिए। युवाओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।इस प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को मुफ्त भोजन और आवास दिया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9876030372, 7009317626 पर संपर्क किया जा सकता है।
Check Also
एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी छठी बार सर्वसम्मति से बने शिरोमणि कमेटी के प्रधान
स. रघुजीत सिंह विरक वरिष्ठ उपप्रधान, स. गुरबख्श सिंह खालसा जूनियर उपप्रधान और स. गुरप्रीत …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र