भगत नाम देव जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में भगत नाम देव सोसाइटी शक्ति नगर की ओर से विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 22 नवम्बर; आज भगत नाम देव जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में भगत नाम देव सोसाइटी शक्ति नगर की ओर से विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी।हर साल की तरह इस साल भी पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी ने मुख्य अतिथि के रूप में हाजिरी भरी ओर शोभा यात्रा की रिबन काट कर शुरुआत की।इस मौके सोनी ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को इसी तरह मिल झूल कर सभी धार्मिक समागम करवाते रहना चाहिए जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को अपने गुरुओं द्वारा दिए गए निर्देश पर चलने की शिक्षा मिलती रहे।इस मौके विकास सोनी,गुरुदेव सिंह दारा,महेश खना,परमजीत सिंह चोपड़ा,अशोक कुमार,कमल पहलवान,बबलू सिंह,सर्वेश खना,गोरव भला सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Check Also

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी छठी बार सर्वसम्मति से बने शिरोमणि कमेटी के प्रधान

स. रघुजीत सिंह विरक वरिष्ठ उपप्रधान, स. गुरबख्श सिंह खालसा जूनियर उपप्रधान और स. गुरप्रीत …