कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 28 फरवरी – पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान अमृतसर शहर की पुलिस चौकी कोट खालसा के प्रभारी सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) राज कुमार को 6 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। राज्य सतर्कता ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पुलिसकर्मी को न्यू उधम सिंह नगर, अमृतसर निवासी अमानचन सिंह द्वारा मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार निरोधक कार्यालय में दायर की गई एक ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त एएसआई ने पुलिस स्टेशन डिवीजन-बी में दर्ज एक हत्या के मामले की जांच के दौरान उसे और उसके चार रिश्तेदारों को बरी करने के बदले में उससे 6 लाख रुपये की रिश्वत ली थी। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान लगाए गए आरोप साबित हुए कि उक्त पुलिस कर्मी ने शिकायतकर्ता से उक्त आशय की एवज में 6 लाख रुपये की रिश्वत ली थी । उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो की अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है । उन्होंने कहा कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है ।
Check Also
एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी छठी बार सर्वसम्मति से बने शिरोमणि कमेटी के प्रधान
स. रघुजीत सिंह विरक वरिष्ठ उपप्रधान, स. गुरबख्श सिंह खालसा जूनियर उपप्रधान और स. गुरप्रीत …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
