Breaking News

प्रवीण प्रसून द्वारा स्कालरशिप की राशि रूपये 6000/- एवं उपहार देकर पुरुस्कृत किया गया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 22 मार्च: प्रवर अधीक्षक डाकघर, अमृतसर मंडल प्रवीण प्रसून ने प्रेस को सूचित किया कि फिलाटेली स्कालरशिप योजना “दीन दयाल स्पर्श योजना” वर्ष 2022 में लांच की गयी जिससे कि फिलाटेली को एक शौंक के तौर पर सभी को जागरूक किया जा सके|

उक्त योजना के अंतर्गत अमृतसर एवं तरनतारन जिले में वर्ष 2023 में उक्त फिलाटेली प्रतियोगिता करवायी गयी जिसमे अमृतसर के 02 प्रतिभागियों मास्टर कनन गुप्ता एवं मास्टर अंगदवीर सिंह को स्कालरशिप के लिए उच्च कार्यालय द्वारा चयनित किया गया एवं दोनों प्रतिभागियों को अमृतसर डाक मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर प्रवीण प्रसून द्वारा स्कालरशिप की राशि रूपये 6000/- एवं उपहार देकर पुरुस्कृत किया गया|

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …