भ्रष्टाचार के मामले में भगोड़े फूड सप्लाई अधिकारी को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर , 7 अगस्त: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपने अभियान के दौरान आज तरनतारन में तैनात सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी (ए.एफ.एस.ओ.) कंवलजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि कंवलजीत सिंह पुलिस थाना अमृतसर रेंज में दर्ज एक मामले में आरोपी नामजद होने के बाद मार्च 2024 से फरार था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गेहूं के स्टॉक में हेराफेरी के एक मामले में जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों और उसके सह-आरोपी के बयानों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 1 करोड़ 25 लाख रुपये का सरकारी गेहूं का स्टॉक धोखाधड़ी से बेच दिया था।

बताया जाता है कि उक्त आरोपी ए.एफ.एस.ओ. को आज माननीय अदालत में पेश किया गया, जिसके उपरांत ब्यूरो को उसका एक दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजिलेंस यूनिट अमृतसर द्वारा आगे की जांच जारी है।

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …