Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने ट्यूबवेल लगाने का किया उद्घाटन, कहा- लोगों के बीच जाकर समस्याओं का हल कर रहे

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 2 दिसंबर 2024 : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज झब्बाल रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी में नया ट्यूबवेल  लगाने का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इस क्षेत्र में लोगों को पीने वाले पानी की कमी आ रही थी। जिस पर यहां पर एक नया ट्यूबवेल  शुरू करवाने का आज उद्घाटन कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि पिछले पौने तीन वर्षों से लगातार लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका हल निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्डों में सड़के बनवाने के कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ पीने के पानी के लिए ट्यूबवेल, स्ट्रीट लाइट  और पार्कों के कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के धन्यवादी हैं, जिन्होंने विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दे रहे हैं। इस अवसर पर  आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स और क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …