कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 19 दिसम्बर 2024--पंजाब सरकार द्वारा 21 दिसंबर 2024 को होने वाले नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों के संबंध में नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पंचायतों की सीमा के भीतर पंजीकृत उद्योगों के कर्मचारी छुट्टी पर रहेंगे।जिला निर्वाचन अधिकारी मैडम साक्षी साहनी ने कहा कि बदले में किसी भी कर्मचारी की छुट्टी नहीं काटी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उन कर्मियों के लिए भी अवकाश घोषित किया गया है जो जिले में स्थित पंजीकृत दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में कार्यरत हैं और नगर निगम एवं विभिन्न नगर परिषद/नगर पंचायत के क्षेत्राधिकार में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं।
Check Also
लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की
मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र