Breaking News

भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ ने गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाई

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर 11 जनवरी ; भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ, भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप-सी, अमृतसर, भारतीय डाक पर्यवेक्षक संघ ग्रुप-बी, भारतीय डाक कर्मचारी संघ पोस्टमैन और एमटीएस, भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ,भारतीय डाक पेंशनर्स संघ अमृतसर द्वारा शुक्रवार 10 जनवरी 2025 को अमृतसर जी.पी.ओ. भारतीय डाक संघ के मंडल मुख्यालय कार्यालय में गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश गुरुपर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

इस संबंध में शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक यूनियन कार्यालय में सुखमनी साहिब जी का पाठ आयोजित किया गया। पाठ समाप्ति के बाद गुरु का लंगर बरताया गया।यह कार्यक्रम भारतीय डाक कर्मचारी संघ के कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें परवीन प्रसून, वरिष्ठ डाकघर अधीक्षक, अमृतसर डाक विभाग, हरवंत सिंह, कार्यालय पर्यवेक्षक, उधम सिंह, हरजिंदर सिंह लाहरी शामिल थे। सीनियर पोस्टमास्टर अमृतसर, गुरप्रीत सिंह भाटिया उपाध्यक्ष भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ नई दिल्ली, विजय कुमार सर्कल सचिव भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी पंजाब, मंजीत सिंह सचिव पेंशनर्स एसोसिएशन,मनीष कपूर पोस्ट मास्टर गांधी बाजार, देव राज, नरेश कुमार सिंह सचिव अमृतसर, हरनेक सिंह अध्यक्ष अमृतसर, गुरुमीत सिंह, पवन कुमार, राम सिंह, कंवलजीत सिंह, राजिंदर कुमार शर्मा, डॉ. बलदेव सिंह और अन्य प्रतिनिधि भारतीय संघ के सदस्यों एवं डाक विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …