Breaking News

कुष्ठ रोग को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया

कल्याण केसरी न्यूज़ 27 जनवरी 2025 ; अमृतसर की सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर के निर्देशन में कुष्ठ रोग पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. हरप्रीत कौर और जिला एमईआई अमरदीप सिंह ने शहरी पैरामेडिकल स्टाफ, एएमएन और आशा कार्यकर्ताओं को कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि त्वचा पर सुन्न निशान का होना कुष्ठ रोग का लक्षण है। कुष्ठ रोग का इलाज सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। इस मौके पर लेप्रोसी सुपरवाइजर गुरप्रीत सिंह और मनप्रीत कौर ने सभी आशा वर्करों को ट्रेनिंग दी।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …