कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 12 अप्रैल 2025:डिप्टी कमिश्नर अमृतसर श्रीमती साक्षी साहनी के दिशा-निर्देशों और वेरका ब्लॉक के कृषि अधिकारी डॉ. हरप्रीत सिंह जी के कुशल नेतृत्व में, कृषि विस्तार अधिकारी मनदीप सिंह के प्रयासों से सर्कल मुधल के गांव जहांगीर में किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि विस्तार अधिकारी मनदीप सिंह ने किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान अपना ईकेवाईसी, लैंड सीडिंग तथा बैंक खाते के साथ अपना आधार कार्ड अवश्य अपडेट करवाएं। इस शिविर के दौरान सीएससी सेंटर वेरका के सहयोग से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थियों की ई-केवाईसी की गई। इस अवसर पर पौधा संरक्षण अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह बल ने किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम का लाभ लेने, खरीफ फसलों की खेती के बारे में जानकारी साझा की तथा किसानों को गेहूं के सीजन में गेहूं की कटाई के बाद फसल अवशेष (डंठल) को न जलाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर मौजूदा सरपंच गुरजोबन सिंह, अमरीक सिंह, पूर्व सरपंच परगट सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसवंत सिंह व जसबीर सिंह आदि किसान मौजूद थे।
Check Also
लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की
मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र