कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 30 अप्रैल 2025:भारतीय खाद्य निगम के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक श्री आशुतोष अग्निहोत्री ने आज गेहूं खरीद की समीक्षा के लिए अमृतसर जिले की मंडियों का दौरा किया। इस दौरान वे जंडियाला मंडी पहुंचे, जहां उन्होंने गेहूं की आवक, गेहूं खरीद, किसानों व व्यापारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने खरीद के लिए पंजाब सरकार द्वारा किए गए प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया तथा अपने अधिकारियों को खरीदे गए माल का तत्काल उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती ज्योति बाला ने जिला प्रशासन की ओर से उनका जिले में स्वागत किया।
इस अवसर पर उनके साथ डायरेक्टर फूड श्री वरिंदर शर्मा, जिला खाद्य आपूर्ति कंट्रोलर श्री अमनजीत सिंह संधू, जिला मंडी अधिकारी अमनदीप सिंह व अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।इसके बाद श्री आशुतोष ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका तथा जलियांवाला बाग में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले देशवासियों को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वह श्री दुर्गियाना मंदिर में भी पूजा-अर्चना करने गए।
Check Also
एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी छठी बार सर्वसम्मति से बने शिरोमणि कमेटी के प्रधान
स. रघुजीत सिंह विरक वरिष्ठ उपप्रधान, स. गुरबख्श सिंह खालसा जूनियर उपप्रधान और स. गुरप्रीत …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
