Breaking News

विधायक रामदास ने ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 65 लाख रुपए वितरित किए

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 9 मई 2025:अटारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जसविंदर सिंह रामदास ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के 8 गांवों की पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 65 लाख रुपये की ग्रांट वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने निर्वाचित पंचायतों के पंचों और सरपंचों को संबोधित करते हुए कहा कि आप गांवों के विकास के लिए काम करें, पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।उन्होंने कहा कि यह जनता का पैसा है और इसका एक-एक पैसा जनता पर ही खर्च होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की इच्छा गांवों में वे सुविधाएं उपलब्ध करवाने की है, जिनकी पिछले 75 वर्षों से किसी सरकार ने सुनवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि गांवों में स्वच्छ जल, सीवरेज निपटान, खेल स्टेडियम, कचरा प्रबंधन आदि सभी कार्य करवाए जाएंगे, लेकिन इसके लिए बड़े स्तर पर आपका सहयोग चाहिए।

विधायक रामदास ने बांटे 15 लाख रुपए के अनुदान गांव कालोवाल को 9 लाख 86 हजार 700 रु. गांव चक मुकंद को 9 लाख 86 हजार 700 रु. गांव लोहारका खुर्द को 6 लाख रु. गांव महिमा को 5 लाख रु. ग्राम बाल खुर्द को 12 लाख 86 हजार 700 रु. ग्राम खापर खेड़ी को 6 लाख रु. ग्राम चिचा को 3 लाख 24 हजार 320 रु. गांव भकनां कलां को विकास कार्यों के लिए 9 लाख 86 हजार 700 रुपये की राशि स्वीकृत की। उन्होंने कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य अपने निर्वाचन क्षेत्र का हर तरह से विकास करना है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर सरपंच दलबीर सिंह, सरपंच राजिंदर सिंह राणा, सरपंच धर्मवीर सिंह, सरपंच मेजर सिंह, सरपंच गुरप्रीत सिंह गोपी, सरपंच लक्ष्मण सिंह, सरपंच मुखमीत सिंह, सरपंच गुरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …