कोरोना के नए वैरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं सिविल सर्जन

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 28 मई 2025:पंजाब सरकार के आदेशों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग अमृतसर पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने कहा कि अमृतसर में कोरोना के नए वैरिएंट का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इसलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से निशुल्क जांच करवाएं।

Check Also

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी छठी बार सर्वसम्मति से बने शिरोमणि कमेटी के प्रधान

स. रघुजीत सिंह विरक वरिष्ठ उपप्रधान, स. गुरबख्श सिंह खालसा जूनियर उपप्रधान और स. गुरप्रीत …