Breaking News

सिविल सर्जन ने सब डिविजनल अस्पताल अजनाला में की अचानक जांच

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 3 जून 2025पंजाब सरकार के निर्देशानुसार तथा माननीय कैबिनेट मंत्री श्री कुलदीप सिंह धालीवाल के दिशा निर्देशों के अनुसार सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए सब डिविजनल अस्पताल अजनाला में अचानक जांच की। इस जांच के दौरान उन्होंने ओपीडी, वार्ड, एक्स-रे, लेबर रूम, ब्लड बैंक, लैब, एमसीएच विभाग, दवाओं के स्टॉक तथा ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया तथा मरीजों से मुफ्त दवाओं, लैब टेस्ट, एक्स-रे की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा स्टाफ की उपस्थिति के बारे में भी बारीकी से जांच की गई। जिस दौरान देरी से पहुंचने वाले कुछ कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई गई तथा जवाब दाखिल करने को कहा गया। उन्होंने सभी स्टाफ तथा डॉक्टरों को निर्देश दिए कि सभी दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध करवाई जाएं, साफ-सफाई रखी जाए, समय की पाबंदी रखी जाए तथा सेवा भावना से काम किया जाए। इस चेकिंग के दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शालू अग्रवाल जिला एमईआईओ अमरदीप सिंह भी मौजूद थे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …