Breaking News

पंचायत उपचुनाव; जालंधर ज़िले में अमन और शांतिपूर्ण ढंग से हुआ 62.47 प्रतिशत मतदान, 64 पंच सर्वसम्मति से चुने गए

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 27 जुलाई 2025: ज़िले में ग्राम पंचायत के रहते उपचुनाव-2025 के लिए रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ और शाम 4 बजे तक 62.47 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 64 पंच सर्वसम्मति से चुने गए।
डिप्टी कमिश्नर- कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने चुनाव प्रक्रिया के शांतिपूर्ण समापन के लिए मतदाताओं का धन्यवाद किया और इस महत्वपूर्ण कार्य को उचित ढंग से पूरा करने के लिए चुनाव कर्मचारियों की सराहना भी की। उन्होंने बताया कि आज कुल 11 पंच-सरपंच पदों के लिए मतदान हुआ, जबकि 64 पंच पहले ही सर्वसम्मति से चुने जा चुके है।
ब्लॉक अनुसार मतदान प्रतिशत की जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायतों के उपचुनाव के लिए शाम चार बजे तक भोगपुर ब्लॉक में 70.97 प्रतिशत, जालंधर ईस्ट में 76.38 प्रतिशत, फिल्लौर में 66.42 प्रतिशत, नकोदर में 61.67 प्रतिशत, लोहियां में 70.61 प्रतिशत, रुड़का कलां में 61.54 प्रतिशत और शाहकोट में 59.49 प्रतिशत मतदान हुआ।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …