कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 29 जुलाई 2025: सी-पाइट कैंप रणीके, अमृतसर के अधिकारी कैप्टन अजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिला अमृतसर और पठानकोट के उन युवाओं को सूचित किया जाता है, जिन्होंने आर्मी अग्निवीर की लिखित परीक्षा पास कर ली है, वे जल्द से जल्द फिजिकल तैयारी के लिए सी-पाइट कैंप रणीके, अमृतसर में रिपोर्ट करें।
सी-पाइट कैंप में युवाओं को भर्ती प्रक्रिया के अनुसार विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही पंजाब पुलिस की फिजिकल तैयारी कर रहे युवा भी सी-पाइट कैंप रणीके, अमृतसर में आकर अपनी तैयारी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं को दोनों समय—सुबह और शाम—फिजिकल ट्रेनिंग पूरे जोश और उत्साह से करवाई जाएगी।
कैंप में प्रशिक्षण लेने के लिए युवाओं को कुछ जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी जैसे—आधार कार्ड, 10वीं या 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज की फोटो लेकर कैंप में रिपोर्ट करना होगा।
कैंप के अधिकारी ने यह भी बताया कि प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को फिजिकल ट्रेनिंग, पढ़ाई, रहने और खाने की सुविधा पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क प्रदान की जाएगी।
युवाओं से अपील की गई है कि वे अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7009317626 और 9872840492 पर संपर्क करें और जल्द से जल्द सी-पाइट कैंप, आई.टी.आई. रणीके, अमृतसर आकर इस प्रशिक्षण का लाभ उठाएं।
Check Also
एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी छठी बार सर्वसम्मति से बने शिरोमणि कमेटी के प्रधान
स. रघुजीत सिंह विरक वरिष्ठ उपप्रधान, स. गुरबख्श सिंह खालसा जूनियर उपप्रधान और स. गुरप्रीत …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
