कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 30 जुलाई 2025: डिप्टी कमिश्नर अमृतसर श्रीमती साक्षी साहनी द्वारा श्री दरबार साहिब को जाने वाले मुख्य मार्ग हेरिटेज स्ट्रीट और आसपास के बाज़ारों को प्लास्टिक मुक्त करने के उद्देश्य से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने श्री दरबार साहिब के निकट आटा मंडी बाज़ार के दुकानदारों के साथ बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है।
आज विभाग के अधिकारी इंजीनियर सुखमनी सिंह और इंजीनियर रवि सूरी ने आटा मंडी में एक-एक दुकानदार से मिलकर उन्हें यह समझाया कि प्लास्टिक के उपयोग से आम लोगों और पर्यावरण को कितनी हानि पहुंचती है। उन्होंने दुकानदारों को प्लास्टिक के विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि एक हफ्ते के अंदर पाबंदीशुदा प्लास्टिक का उपयोग बंद करके वैकल्पिक उत्पादों का इस्तेमाल शुरू करें।
अधिकारियों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्लास्टिक का उपयोग बंद नहीं किया गया, तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदूषण विभाग की ओर से श्री दरबार साहिब के आसपास के समस्त बाज़ारों में प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, और दुकानदारों को प्लास्टिक की थैलियों से होने वाले नुकसान के बारे में भी अवगत कराया जा रहा है।
Check Also
प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे
आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
