Breaking News

आम आदमी पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के लिए ग्रामीणों से मिल रहा है भारी समर्थन: गुरप्रताप सिंह संधू

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 30 जुलाई 2025: अमृतसर हलका अजनाला के संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी हाईकमान और हलका विधायक कुलदीप सिंह ढालीवाल के निर्देशों के अनुसार ज़िला ग्रामीण प्रधान गुरप्रताप सिंह संधू की अगुवाई में और हलका संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह सोहल के सहयोग से अजनाला हलके के विभिन्न गांवों में की गई।
इस अवसर पर संधू ने गांववासियों से बातचीत की और बताया कि लोगों द्वारा मान सरकार के कार्यों की भरपूर सराहना की जा रही है। इस दौरान ज़िला टीम ने लोगों की रोज़मर्रा की समस्याओं को सुना और जल्द हल करवाने का भरोसा भी दिया।
श्री संधू ने बैठक में उपस्थित लोगों को मान सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि 2 अक्टूबर से पंजाब के हर नागरिक को 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज के लिए स्वास्थ्य बीमा कार्ड प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल के मरीज़ों को सरकारी अस्पतालों में लगने वाला 50,000 रुपये का इंजेक्शन अब मुफ्त में लगाया जाएगा। इसी तरह कुत्ते-बिल्ली जैसे जानवरों के काटने पर लगने वाला एंटी-रेबीज इंजेक्शन भी अब हर मोहल्ला क्लीनिक में मुफ्त लगाया जाएगा।
श्री संधू ने आगे कहा कि आने वाले समय में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया जाएगा और मान सरकार की योजनाओं व सुविधाओं को लोगों तक पहुँचाने के लिए पूरा ज़ोर लगाया जाएगा।
इस अवसर पर ज़िला मीडिया इंचार्ज सतनाम सिंह मठाड़ू, सीनियर नेता कंवलजीत सिंह भट्टी, सरपंच रजिंदर सिंह, मंदीप सिंह, हरदेव सिंह, और वालंटियर गुरदेव सिंह, सुखजिंदर सिंह, करम सिंह, दविंदर सिंह, संदीप सिंह, प्रदीप सिंह, नीटा और धर्मिंदर सिंह उपस्थित रहे।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …