नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 6 अगस्त 2025: नगर निगम अमृतसर के कमिश्नर श्री गुलप्रीत सिंह औलख के निर्देशों पर आज अपर आयुक्त श्री सुरिंदर सिंह द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई। बैठक के दौरान अपर आयुक्त ने अधिकारियों को बिना ट्रेड लाइसेंस के चल रहे व्यावसायिक संस्थानों, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और खाली प्लॉट्स में फैली गंदगी को लेकर अधिक से अधिक चालान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शहर में बड़ी संख्या में व्यावसायिक संस्थान हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही संस्थानों ने ट्रेड लाइसेंस बनवाए हुए हैं, जिससे निगम को भारी वित्तीय नुकसान हो रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक सेनेटरी इंस्पेक्टर अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे करें और जिन संस्थानों ने ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाए हैं, उन्हें चालान जारी करें और लाइसेंस बनवाने के लिए जागरूक करें।
इसके अतिरिक्त, सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद इसका उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने चालान प्रक्रिया को तेज करने को कहा क्योंकि प्लास्टिक की थैलियों से सीवरेज जाम हो जाते हैं।
अपर आयुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि शहर में जहां भी खाली प्लॉट हैं, उनके मालिकों को नोटिस जारी कर सफाई करवाने को कहा जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो निगम खुद सफाई करवाएगा और खर्च संबंधित प्लॉट मालिक से वसूला जाएगा।
अपर आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की कि सभी व्यावसायिक संस्थानों द्वारा ट्रेड लाइसेंस बनवाना अनिवार्य है, ताकि किसी भी कार्रवाई से बचा जा सके। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और खाली प्लॉट्स की सफाई बनाए रखने की भी अपील की।
इस बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेश अरोड़ा, सी.एस.ओ. मलकित सिंह, रंजीत सिंह, सुपरडेंट लवलीन शर्मा और सभी सेनेटरी इंस्पेक्टर उपस्थित थे।

Check Also

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी छठी बार सर्वसम्मति से बने शिरोमणि कमेटी के प्रधान

स. रघुजीत सिंह विरक वरिष्ठ उपप्रधान, स. गुरबख्श सिंह खालसा जूनियर उपप्रधान और स. गुरप्रीत …