Breaking News

नगर निगम द्वारा शहर के सौंदर्यकरण के लिए शुरू किया गया अभियान 11वें दिन हुआ समाप्त

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 8 अगस्त 2025: नगर निगम द्वारा शहर की सड़कों के सौंदर्यीकरण और सफाई हेतु चलाया जा रहा अभियान 11वें दिन आज समाप्त हो गया है। आज अभियान में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने निगम अधिकारियों के साथ मिलकर श्री दरबार साहिब के बाहर घंटाघर चौक से हेरिटेज स्ट्रीट पर सफाई, अवैध कब्जे हटाने, सिविल कार्य और अवैध विज्ञापन बोर्डों को हटाने जैसे कार्य किए गए। इस अवसर पर विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि निगम द्वारा 11 दिन पहले जीटी रोड गोल्डन गेट से शुरू किया गया सुंदरीकरण का अभियान आज श्री दरबार साहिब हेरिटेज स्ट्रीट पर समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गुरु नगरी अमृतसर के सौंदर्य करण और साफ सफाई को लेकर नगर निगम सभी उचित प्रबंध कर रहा है, इसमें लोगों का सहयोग बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस वक्त शहर की साफ सफाई नगर निगम अपने स्तर पर कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की ही विशेष कर सिंगल यूज प्लास्टिक लिफाफे से परहेज करें। लोग अपने घरों और दुकानों का कूड़ा करकट नगर निगम की कूड़ा कलेक्ट करने वाली गाड़ियों को ही दें। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि शहर की साफ सफाई को लेकर निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की हुई है। इन टेंडरों को मेच्योर होने के उपरांत शहर में दो बड़ी कंपनियों द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और सफाई करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में गुरु नगरी अमृतसर की साफ-सफाई को अव्वल दर्जे पर लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों की सुंदरीकरण के लिए प्रतिदिन वह खुद अपने वॉलिंटियर्स और निगम अधिकारियों के साथ सड़कों पर उतरते हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान शहर के हर क्षेत्र में लगातार चलाया जाएगा और इसकी सुंदरता तभी बनी रह सकती है जब समाज का हर वर्ग इसे बनाए रखने के लिए प्रयास करता रहे। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे नगर निगम का साथ दें और शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने में सहयोग करें।इस अवसर पर पार्षद जरनैल सिंह ढोड,निगरान इंजीनियर संदीप सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण कुमार, चीफ सैनिटेशन ऑफिसर रणजीत सिंह , एस्टेट ऑफिसर धर्मेंद्र जीत सिंह, एसडीओ गुरप्रीत सिंह, केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …