कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 8 अगस्त 2025: पवित्र सावन माह के अवसर पर आज जिला प्रशासकीय परिसर में डिप्टी कमिश्नर दफ्तर, जालंधर के सभी कर्मचारियों ने लंगर लगाया। इस दौरान कर्मचारियों ने सभी के कल्याण की प्रार्थना की।
इस अवसर पर आयोजित लंगर में डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के सभी कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और लोगों को प्रेम से लंगर परोसा गया । इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह नंगल, अमित शर्मा, राकेश कुमार अरोड़ा, मुनीश शर्मा, हरमिंदर सिंह, इंद्रपाल सिंह, मनदीप सिंह, संतोष कुमार, अमन कौशिक, हरजोत सिंह और वरुण कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर आप नेता नितिन कोहली, दिनेश ढल्ल और प्रिन्सिपल प्रेम कुमार भी उपस्थित थे।
Check Also
प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे
आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
