कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 9 अगस्त 2025: ज़िला योजना बोर्ड के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी जालंधर के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने कहा कि कानून ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि “सौ सुनार की, एक लुहार की”। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खैहरा के पूर्व पीएसओ को 10 साल बाद दिल्ली एयरपोर्ट से मादक पदार्थ तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया है।
अमृतपाल सिंह ने याद दिलाया कि खैहरा स्वयं भी इसी मामले में नामज़द थे, लेकिन ज़मानत लेकर बाहर आ गए। यह घटना कांग्रेस के मौकापरस्त मुहिमबाज़ों का असली चेहरा सामने लाती है, जो जनता को गुमराह करके अपनी करतूतें छुपाते हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और क़ानून-व्यवस्था एजेंसियों ने साफ संदेश दे दिया है कि नशे के छोटे-बड़े किसी भी मगरमच्छ को बख़्शा नहीं जाएगा। यह गिरफ्तारी नशा मुक्त पंजाब के वादे की ओर एक और मज़बूत क़दम है।
Check Also
प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे
आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
