Breaking News

अमृतसर ज़िले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान कल बच्चों के लिए रहेंगे बंद

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 7 सितंबर 2025: डिप्टी कमिश्नर अमृतसर श्रीमती साक्षी साहनी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि अमृतसर ज़िले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान कल यानी 8 सितंबर को बच्चों के लिए बंद रखे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कल सभी अध्यापक व स्कूल प्रबंधन कमेटियाँ अपने-अपने स्कूल भवनों की जांच कर उसकी लिखित रिपोर्ट ज़िला शिक्षा अधिकारी को सौंपेंगी। यदि स्कूल भवन सुरक्षा की दृष्टि से ठीक पाए जाते हैं, तो स्कूल मंगलवार से बच्चों के लिए खोले जा सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों – रमदास, अजनाला और लोपोके के सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। इन इलाकों के स्कूलों की प्रबंधन कमेटियाँ स्कूल भवनों और रास्तों की स्थिति का निरीक्षण करके रिपोर्ट जब डीईओ कार्यालय को भेजेंगी, तब उसके बाद ही अगला निर्णय लिया जाएगा।
इस मौके पर ज़िला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश शर्मा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के वे छात्र जो ज़िले के अन्य किसी इलाके में अस्थायी रूप से रह रहे हैं, वे वहीं के नज़दीकी स्कूलों में पढ़ाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित स्कूलों को निर्देश दे दिए गए हैं और हम बच्चों की उपस्थिति रिपोर्ट उन्हीं स्कूलों से प्राप्त कर लेंगे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …