Breaking News

स्वास्थ्य विभाग अमृतसर द्वारा “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान की शुरुआत

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 17 सितंबर 2025: पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग अमृतसर द्वारा सिविल सर्जन डॉ. स्वर्णजीत धवन की अगुवाई में केंद्र सरकार की मुहिम “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान की शुरुआत सिविल सर्जन कार्यालय अमृतसर से की गई।
इस अवसर पर जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. स्वर्णजीत धवन ने बताया कि इस अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी महिलाओं की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, टेस्ट और इलाज किया जाएगा।
इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं की ईएनटी, आई (आंखों), डेंटल (दांतों), ब्लड प्रेशर, शुगर, कैंसर, टीकाकरण, टीबी और अन्य विभिन्न बीमारियों की जांच और उपचार किया जाएगा। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और शिशु स्वास्थ्य देखभाल के लिए विशेष सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
इस मौके पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. भारती धवन ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूक करना और उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाव और उपचार की सुविधा देना है, क्योंकि महिलाओं की अच्छी सेहत से ही परिवार की खुशहाली जुड़ी होती है।
इस अवसर पर जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम भगत, सहायक सिविल सर्जन डॉ. रजिंदर पाल कौर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जसपाल सिंह, जिला बीसीजी अधिकारी डॉ. मनमीत कौर, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. हरजोत कौर, जिला एमआईओ अमरदीप सिंह, तथा सभी ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर और स्टाफ उपस्थित थे।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …