पंजाब के मुख्यमंत्री का पीजीआईएमईआर का औचक दौरा, सेवा भाव की भावना को सराहा

कल्याण केसरी न्यूज़, चंडीगढ़, 9 फरवरी 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने सोमवार को पीजीआईएमईआर (PGIMER) का औचक दौरा कर संस्थान की सेवा भावना और शैक्षणिक वातावरण की सराहना की। मुख्यमंत्री ने संस्थान परिसर में स्थापित “I Love PGI – Come to Learn, Go to Serve” सेल्फी प्वाइंट की प्रशंसा करते हुए इसे विद्यार्थियों और आमजन के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीजीआईएमईआर केवल एक चिकित्सा संस्थान नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और समर्पण की जीवंत मिसाल है। यह पहल युवाओं को न केवल सीखने, बल्कि समाज सेवा के लिए भी प्रेरित करती है।
इस अभिनव और प्रेरणादायी पहल की परिकल्पना पीजीआईएमईआर के निदेशक प्रो. विवेक लाल द्वारा की गई है, जो संस्थान की जनसेवा, शिक्षा और उत्कृष्टता की मूल भावना को सशक्त रूप से दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने पीजीआईएमईआर प्रबंधन, डॉक्टरों, शिक्षकों और स्टाफ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान देशभर के लिए एक आदर्श मॉडल है।

Check Also

डिप्टी कमिश्नर ने ड्रग हॉटस्पॉट्स में नशे के खिलाफ व्यापक और प्रभावशाली कार्रवाई करने के दिए निर्देश

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 9 फरवरी 2026: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज उप …