2027 में पंजाब में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी और समाज में अमन-शांति बरकरार होगीः ओ.पी. सोनी


कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 22 फरवरी 2026: पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी की अध्यक्षता में उनके गृह स्थान पर कांग्रेस पार्टी के वर्करो के साथ मीटिंग रखवाई गई। जिसके चलते लोगों द्वारा मीटिंग को बहुत बड़ी रैली का रूप दिया। ओम प्रकाश सोनी ने संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है उन्होंने कहा कि चाहे कानून व्यवस्था की बात करे आज आए दिन मासूम लोगों की हत्याएं हो रही है, फिरौती की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर हम इनके द्वारा करवाए गए शहर में विकास कार्यों की बात करे वो तो बहुत दूर की बात है। कांग्रेस पार्टी के समय जो उनके द्वारा विकास के कार्य करवाए गए थे इन्होंने तो उसे भी संभाल कर नहीं रखा। उन्होंने कहा कि 2022 में लोगों ने बदलाव को अपना वोट दिया था लेकिन अब 2027 में लोग इस बोकर पार्टी का तिनका तिनका बिखेर देंगे। आज लोग अपने घर से देर रात निकलने के लिए डरते है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे चिंता न करे 2027 में पंजाब में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। फिर से समाज में अमन शांति बरकरार की जाएगी। इस मौके कांग्रेसी नेता अश्वनी कुमार पप्पू, पूर्व प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह के भाई सुरजीत सिंह कोहली, पार्षद विकास सोनी, व्यापार मंडल से प्यार लाल सेठ, समीर जैन, अरुण कुमार पप्पल, कांग्रेसी नेता बलबीर सिंह बब्बी, रमन तलवार, परमजीत सिंह चोपड़ा, यूनस कुमार, गुरदेव सिंह दारा, सरबजीत सिंह लाटी, सुरिंदर सिंह शिंदा, राजीव छाबड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

सरहद पार ग़ैर- कानूनी हथियारों की तस्करी में शामिल माड्यूल के साथ संबंधित दो आरोपी 5 आधुनिक पिस्तौल सहित अमृतसर से काबू

सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के द्वारा पाकिस्तान-आधारित तस्करों के संपर्क में थे गिरफ़्तार आरोपी: डीजीपी गौरव …