मान सरकार द्वारा “रंगला पंजाब” के निर्माण के लिए किए जा रहे संघर्षशील प्रयास और बड़ी उपलब्धियां पूरे विश्व के लिए बन चुकी हैं आकर्षण का केंद्रः कुलदीप सिंह धालीवाल

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर/अजनाला, 23 फरवरी 2026: आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने विधानसभा हलका अजनाला के झंडेर, सहिंसरा कलां, खतरााए कलां, तेड़ा खुर्द, तेड़ा कलां, बाठ, धारीवाल कलेर, चक्क सिकंदर, तलवंडी नाहर सहित 11 गांवों में 3.74 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन मॉडल खेल मैदानों का भौतिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश जारी किए कि हलका अजनाला में 10.34 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे मॉडल खेल मैदानों के निर्माण कार्य में पारदर्शिता, ईमानदारी, संबंधित गांवों के लोगों की भागीदारी तथा गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हलका अजनाला के 34 गांवों में 10.34 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे मॉडल खेल मैदानों का निर्माण कार्य 31 मार्च तक हर हाल में पूरा किया जाए। निर्माण कार्य में ढिलाई या घटिया सामग्री पाए जाने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों के खिलाफ पुलिस मुकदमे दर्ज कराने से भी परहेज नहीं किया जाएगा।
गांवों में आयोजित नुक्कड़ बैठकों को संबोधित करते हुए धालीवाल ने कहा कि पंजाब भर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 3100 करोड़ रुपये की लागत से दर्जनों गांवों में मॉडल खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही 3 करोड़ नागरिकों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, प्रत्येक घरेलू बिजली उपभोक्ता को बिना किसी भेदभाव के 600 यूनिट मुफ्त बिजली देकर लगभग 5000 रुपये प्रति उपभोक्ता का वित्तीय लाभ, शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे और शिक्षा स्तर को राष्ट्रीय स्तर का बनाना तथा आम आदमी पार्टी क्लीनिकों के माध्यम से मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अमन-शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने तथा गैंगस्टरवाद, फिरौती और नशा तस्करों के खिलाफ “युद्ध नशों के विरुद्ध” और “ऑपरेशन प्रहार” जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं।
धालीवाल ने कहा कि भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार पंजाब के इतिहास में पहली ऐसी सरकार है, जो शहरी विकास के साथ-साथ गांवों को आत्मनिर्भर और मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के विजन पर कार्य कर रही है। इसके परिणामस्वरूप ग्रामीण विकास में कोई कमी नहीं आने दी जा रही।

Check Also

भक्ति केवल शब्दों से नही कर्मों में प्रकट हो: निरंकारी सतगुरु माता जी

जल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षा: निरंकारी मिशन का सेवा और समर्पण से सशक्त जल …