‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत नगर निगम जालंधर और कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 15 सितंबर 2026: पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत नशे और गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत नगर निगम जालंधर और कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना बस्ती बावा खेल के इलाके में विक्रमजीत विक्की के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।
ए.सी.पी. वेस्ट आतिश भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि विक्रमजीत विक्की के खिलाफ कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से कई मुकदमों में उसे सजा भी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ आखिरी मुकदमा जुलाई 2026 में दर्ज हुआ था। उक्त मामले में विक्रमजीत विक्की माननीय अदालत से जमानत प्राप्त कर इस समय जमानत पर बाहर है। वह न तो फरार है और न ही भगोड़ा घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि आज अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति या अप्रिय घटना से बचाव के लिए विक्रमजीत विक्की को सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए पुलिस की निगरानी में रखा गया था। उसकी सेहत संबंधी स्थिति को भी ध्यान में रखते हुए जरूरी सुरक्षा प्रबंध किए गए।
कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा आम लोगों से अपील की गई है कि इस मामले से संबंधित सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों, अफवाहों या गलत जानकारी पर विश्वास न करें। किसी भी तरह की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए केवल कमिश्नरेट पुलिस जालंधर या संबंधित सरकारी विभागों के आधिकारिक स्रोतों से ही पुष्टि की जाए।

Check Also

माझा क्षेत्र के प्रवासी भारतीयों की समस्याओं के समाधान के लिए 23 सितंबर को अमृतसर में होगी एनआरआई मिलनी

प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह होंगे मुख्य अतिथि कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, …