Breaking News

हलका जंडियाला गुरु के गांव सैदपुर से 82वीं तीर्थ यात्रा बस श्रद्धालुओं को लेकर रवाना

गांव सैदपुर के श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब, श्री कीरतपुर साहिब और श्री नैना देवी धाम के करेंगे दर्शन
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेशवासी पूरी तरह संतुष्ट: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

कल्याण केसरी न्यूज़, जंडियाला गुरु/अमृतसर, 29 अक्टूबर 2026: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज विधानसभा हलका जंडियाला गुरु के गांव सैदपुर से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत हलके की 82वीं तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बस के माध्यम से गांव सैदपुर के श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब, श्री कीरतपुर साहिब और श्री नैना देवी धाम के दर्शन करेंगे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत प्रदेशवासियों को विभिन्न धार्मिक स्थलों के निःशुल्क दर्शन करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरी तरह निःशुल्क है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के आने-जाने, ठहरने और अन्य आवश्यक सुविधाओं के प्रबंध पंजाब सरकार द्वारा किए जाते हैं, ताकि समाज के हर वर्ग के लोग बिना किसी आर्थिक बोझ के अपनी धार्मिक आस्था के अनुसार तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकें।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि विधानसभा हलका जंडियाला गुरु से आज 82वीं तीर्थ यात्रा बस रवाना की गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना को प्रदेशवासियों की ओर से भरपूर समर्थन मिल रहा है और लोग इससे पूरी तरह संतुष्ट हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं ने पंजाब सरकार की इस पहल की सराहना की और मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया। इस अवसर पर बलविंदर कौर, सरपंच सरबजीत कौर, चेयरमैन लखविंदर सिंह उसमा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …