रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डी.जे. या अन्य शोर उत्पन्न करने वाले यंत्रों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध
कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 7 नवंबर 2026: अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अमृतसर श्रीमती पल्लवी मिश्रा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 बी.एन.एस.एस. के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला अमृतसर में किसी भी सार्वजनिक, धार्मिक स्थान, बैंक्वेट/मैरिज हॉल, होटल, रिसॉर्ट, डी.जे. कार्यक्रम, सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक या अन्य किसी भी समारोह में रात 10:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक लाउडस्पीकर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, डी.जे., साउंड एम्पलीफायर या अन्य शोर उत्पन्न करने वाले यंत्रों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
उन्होंने बताया कि नियमों के अनुसार सक्षम प्राधिकारी द्वारा दी गई किसी विशेष छूट पर ये आदेश लागू नहीं होंगे।
आदेशों में कहा गया है कि यह ध्यान में आया है कि जिला अमृतसर में बैंक्वेट/मैरिज हॉलों द्वारा देर रात तक सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकर, डी.जे. सिस्टम, साउंड एम्पलीफायर या अन्य शोर उत्पन्न करने वाले यंत्रों का इस्तेमाल किया जाता है। इससे सार्वजनिक शांति, कानून-व्यवस्था, लोगों के स्वास्थ्य और आपसी सौहार्द भंग होने की आशंका बनी रहती है।
जबकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय, भारत द्वारा रिट याचिका (सिविल) संख्या 72/1998 में दिनांक 18/07/2005 को रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने या अन्य शोर उत्पन्न करने वाले यंत्रों के इस्तेमाल पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
ये आदेश 16 जनवरी 2027 तक लागू रहेंगे।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
