
कल्याण केसरी न्यूज़, जंडियाला गुरु, 9 नवंबर 2026: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने दिवाली का पावन पर्व जंडियाला गुरु के विभिन्न सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित करके मनाया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल (लड़के), जंडियाला गुरु में दीप प्रज्वलित किया और अरदास की कि शिक्षा का यह मंदिर इसी तरह प्रत्येक विद्यार्थी और समाज के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाता रहे।
उन्होंने कहा कि यह स्कूल उनके जीवन में विशेष स्थान रखता है, क्योंकि उन्होंने स्वयं इसी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है और यहां कई वर्षों तक शिक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं निभाई हैं। उन्होंने कहा कि अपने पुराने शिक्षण संस्थान में दिवाली के अवसर पर दीप प्रज्वलित करना उनके लिए गर्व और खुशी का विषय है।
इसके उपरांत स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने स्कूल ऑफ एमिनेंस, जंडियाला गुरु और सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल नंबर-3 (लड़के), जंडियाला गुरु में भी विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ के साथ मिलकर दीपमाला की।
कैबिनेट मंत्री ने कामना की कि दिवाली का यह त्योहार सभी के जीवन में खुशहाली, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा शिक्षा के ये मंदिर इसी तरह आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को ज्ञान के प्रकाश से रोशन करते रहें।

Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र