12 नवंबर को जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो में लगेगा प्लेसमेंट एवं स्वरोजगार कैंप

कल्याण केसरी न्यूज़, अमृतसर, 11 नवंबर 2026: पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इन शब्दों का प्रकटावा डॉ. रुपिंदर पाल सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास)-कम-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, अमृतसर ने किया।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी डायरेक्टर श्री प्रभजोत सिंह ने बताया कि दिनांक 12 नवंबर 2026, दिन वीरवार को जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, डिप्टी कमिश्नर कार्यालय की भूतल मंजिल, सुविधा केंद्र के नजदीक, अमृतसर में प्लेसमेंट एवं स्वरोजगार कैंप लगाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में साडा पिंड, फोनपे, ब्लिंकिट और कैम्ब्रिज इंटरनेशनल अकादमी, अमृतसर जैसी नामचीन कंपनियों द्वारा रूम अटेंडेंट, सिक्योरिटी गार्ड, सेल्स एग्जीक्यूटिव, पिकर-पैकर, बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट और वीजा काउंसलर (केवल लड़कियों के लिए) आदि पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
इन पदों के लिए दसवीं, बारहवीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले लड़के एवं लड़कियां भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 10,000 रुपये से 15,000 रुपये प्रति माह वेतन के अलावा 50,000 रुपये तक का इंसेंटिव भी दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त अपना काम शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए स्वरोजगार कैंप भी लगाया जा रहा है। इस कैंप के दौरान मत्स्य पालन विभाग, डेयरी विकास विभाग, जिला उद्योग केंद्र और एस.सी. कॉर्पोरेशन सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्वरोजगार से संबंधित चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदन फॉर्म भी भरवाए जाएंगे।
उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की कि वे अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और बायोडाटा सहित 12 नवंबर को सुबह 10:00 बजे जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, कचहरी चौक के नजदीक, अमृतसर में पहुंचकर इस कैंप का लाभ उठाएं।

Check Also

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी छठी बार सर्वसम्मति से बने शिरोमणि कमेटी के प्रधान

स. रघुजीत सिंह विरक वरिष्ठ उपप्रधान, स. गुरबख्श सिंह खालसा जूनियर उपप्रधान और स. गुरप्रीत …